मेरे हिंदी ब्लॉग साईट (सर्व सेवा समाज) में आपका हार्दिक स्वागत हैं

बचपन से लिखने का शौक हैं कभी-कभी सोचकर लिखता हूँ तो कभी-कभी सब्द खुद ही जहन में आकर लिखने को मजबूर करते हैं

Sunday, 1 April 2012

माँ की याद में मन मेरा

माँ की याद में मन मेरा
रहता हैं ब्याकुल तन मेरा
करता हूँ चिंता दिन-रात मैं माँ की
माँ से ही सारा संसार मेरा
उस से ही घर बार मेरा
माँ की याद में मन मेरा
रहता हैं ब्याकुल तन मेरा
प्राथना करता हूँ माता-रानी से
रहे सलामत मेरी माँ हर बला से
उस से ही सारा जीवन मेरा
माँ की याद में मन मेरा
रहता हैं ब्याकुल तन मेरा

कुछ ऐसे ही (३ )

ख़ुशी के दो पल को जी भर जियो
पल भर में ये पल न हो खूब जियो
एक पल में फिर ये पल न हो सो जियो
ख़ुशी के दो पल को जी भर जियो
क्या पता ये पल फिर न आये सो जियो
कौन जाने ये ख़ुशी के पल कब आये 
क्या भरोसा एक पल में क्या हो जाए
पल का मजा पल भर में लेलो
पल भर में जाने ये पल न हो
एक पल में फिर ये पल न हो सो जियो
ख़ुशी के दो पल को जी भर जियो

मैं और मेरा शायराना अंदाज (३)

१ -प्यार छुपाये नहीं छुपता ये वो आग  हैं जो लग जाए तो बुझाये नहीं  बुझता
२-प्यार की राह में सफ़र मैं भी करता हूँ पर मलाल हैं मुझको हमसफ़र नहीं पाता हूँ

वो दिन जाने कब आएगा

वो दिन जाने कब आएगा
जब दुःख दूर हो जाऐगा
सपने सभी के पूरे होंगे
कोई न भूखा रह पायेगा
सबको समान जीवन मिलेगा
एक समान अवसर मिलेगा
सबके घरों में दिये जलेंगे
किसी के घर में अँधेरा न होगा
वो दिन जाने कब आएगा
जब दुःख दूर हो जाऐगा
सबके चेहरे पे मुस्कान होंगी
कोई न मायूस रह पायेगा
सबको सबसे प्रेम मिलेगा
जीने का नया सन्देश मिलेगा
वो दिन जाने कब आएगा
जब दुःख दूर हो जाऐगा

Sunday, 25 March 2012

मुझे कुछ नहीं चाहिए

मुझे कुछ नहीं चाहिए, सिवाए माँ के दुलार के
मुझे तो बस बाबूजी का प्यार चाहिए
मुझे कुछ नहीं चाहिए ,सिवाए माँ के आशीर्वाद के
मुझे तो बस बाबूजी का साथ चाहिए
मुझे कुछ नहीं चाहिए , सिवाए माँ के ममता के
मुझे तो बस बाबूजी का स्नेह चाहिए
मुझे कुछ नहीं चाहिए ,सिवाए माँ के अरमान के
मुझे तो बस बाबूजी का सम्मान चाहिए
मुझे कुछ नहीं चाहिए,सिवाए माँ के सुख के
मुझे तो बस बाबूजी की ख़ुशी चाहिए
मुझे कुछ नहीं चाहिए, सिवाए माँ के दुलार के
मुझे तो बस बाबूजी का प्यार चाहिए