मेरे हिंदी ब्लॉग साईट (सर्व सेवा समाज) में आपका हार्दिक स्वागत हैं

बचपन से लिखने का शौक हैं कभी-कभी सोचकर लिखता हूँ तो कभी-कभी सब्द खुद ही जहन में आकर लिखने को मजबूर करते हैं

Sunday, 29 April 2012

मैंने भी कभी प्यार किया था

मैंने भी कभी प्यार किया था
दिल कभी मैंने किसी को दिया था
मैंने भी कभी आँखे-चार किया था
ऐतबार कभी मैंने किसी पे किया था
मैंने भी कभी प्यार किया था
चाहा कभी मैंने किसी को पूजा था
मैंने भी कभी जा-निसार किया था
इज़हार कभी मैंने किसी से किया था 

मैंने भी कभी प्यार किया था
दिल कभी मैंने किसी को दिया था

मैं और मेरा शायराना अंदाज (६)

१ -सपने तो सभी देखते हैं पर पूरे किसी-किसी के होते हैं
प्यार तो सभी करते हैं पर इज़हार कोई -कोई कर पाते हैं
२ -जिन्दगी को जीने का मतलब जरुरी होता हैं जीने के वास्ते
वरना जिन्दगी जिन्दगी नहीं होता जीने के वास्ते
३- सपने सच हुआ नहीं करते जबतक  की कोशिश न की जाए
मंजिले मिला नहीं करती जबतक की रास्तों पर चला न जाए

मैं और मेरा शायराना अंदाज -(५ )

1-मुझे बस मुझ से प्यार हैं खुद पे बस ऐतबार हैं
नहीं करता मैं प्यार किसी से  प्यार बस बकवास हैं
2-उन्हें फिक्र नहीं होती जब करीब उनके होता हूँ
जब दूर उनसे होता हूँ  तो मेरी याद उन्हें आती हैं


आदमी को थोड़ा गंभीर होना चाहिए

आदमी को थोड़ा गंभीर होना चाहिए
थोड़ा उसे सहनशील होना चाहिए
क्रोध को अपने वश में करना चाहिए
लोभ ज्यादा नहीं करना चाहिए
थोड़ा उसे मोह- माया से दूर रहना चाहिए
नशे को आदत नहीं बनाना चाहिए
थोड़ा उसे दयालू होना चाहिए
धैर्य-धीरज नहीं खोना चाहिए
थोड़ा उसे सब्र से काम लेना चाहिए
शक ऐसे ही किसी पे नहीं करना चाहिए
थोड़ा  उसे शक से दूर रहना चाहिए
आदमी को थोड़ा गंभीर होना चाहिए
थोड़ा उसे सहनशील होना चाहिए

Wednesday, 18 April 2012

मैं और मेरा शायराना अंदाज -(४)

१- जब मोहब्बत जवां होता हैं हर दिल में बस यही दुआ होता  हैं
पा ले उस मोहब्बत को जो अभी अभी जवां हुआ  हैं  .
२-मैं दूसरों के ख़ुशी के लिए खुद की ख़ुशी निछावर करता हूँ
यकीन नहीं मुझपे तो आजमा कर देखिये ये बात मैं सीना ठोक कर कहता हूँ
३ -कोई मिलता हैं फिर बिछरता क्यूँ हैं  यही जिन्दगी हैं तो ऐसी ये जिन्दगी क्यूँ हैं कोई अपना बनाके रुलाता क्यूँ हैं  अक्सर यही होता हैं तो ऐसा होता क्यूँ  हैं